आप Vs दिल्ली पुलिस: आप नेता का आरोप, दिल्ली पुलिस ने की मुझे कुचलकर मारने की कोशिश
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी और दिल्ली पुलिस के बीच का विवाद कोई नई बात नहीं है। आप नेता बार-बार दिल्ली पुलिस के खिलाफ आरोप और प्रदर्शन करते रहे हैं। ऐसे में आप नेता दिलीप पांडे ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है।

दिल्ली के पार्टी प्रभारी दिलीप पांडे ने दिल्ली पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि मंगलवार रात उन्हें दिल्ली पुलिस की एक बस से कुचलकर मारने की कोशिश की गई हालांकि उस दौरान किसी ने उन्हें धक्का देकर उनकी जान बचाई।
दिलीप पांडे के आरोप के मुताबिक दिल्ली पुलिस की बस ने उन्हें राजेंद्र नगर के पास मारने की कोशिश की। वो उस वक्त मीडिया को इंटरव्यू दे रहे थे। उनके मुताबिक घटना रात 10.30 बजे की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वो आनंद पर्वत इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बर्बरता के बारे में मीडिया को बता रहे थे तभी उन्हें मारने की कोशिश की गई।
शिकायत हुई दर्ज
दिलीप पांडे ने इस बारे में राजेंद्र नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने ये कहा कि शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस वाले आरोपी ड्राइवर को अपने साथ लेकर गए। हलांकि ये कोई पहला मौका नहीं था जब आप और दिल्ली पु लिस के बीच ठनी हो। इससे पहले भी केजरीवाल सरकार के कानून मंत्री जीतेंद्र तोमर की गिरफ्तारी को साजिश बता चुकी है। हाल में दिल्ली CM केजरीवाल ने एक इंटरव्यू में दिल्ली पुलिस के लिए 'ठुल्ला' शब्द का इस्तेमाल ।












Click it and Unblock the Notifications