1 अगस्त से दो शिफ्ट में खुलेगा दिल्ली चिड़ियाघर, 31 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग
नई दिल्ली, 25 जुलाई। कोरोना के चलते दिल्ली प्राणि उद्यान बंद चल रहा है। हालांकि कुछ दिनों पहले दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतें खोल दी गई थी और पिछले कई दिनों से प्रयास किया जा रहा है कि पर्यटक स्थलों में एक साथ अत्धिक संख्या में दर्शकों की भीड़ एकत्र न हो। इसी संबंध में दिल्ली प्राणि उद्यान ने एक नया ऐलान किया है। प्राणि उद्यान प्रशासन ने 1 अगस्त से चिड़ियाघर को दो शिफ्ट में खोलने का निर्णय लिया है।

दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडेय ने बताया 1 अगस्त से चिडि़याघर दो पालियों में खुलेगा। दिल्ली चिड़ियाघर अब पहली पाली में सुबह 9 से 12 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक खोला जाएगा। निदेशक ने बताया ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से सख्ती से प्रवेश दिया जाएगा। सभी COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। 31 जुलाई से ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी।
दिल्ली चिड़ियाघर खोलने से पहले कोरोना से बचाव के लिए तमाम तैयारियां की जा चुकी है। दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडेय ने ये भी बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से सख्ती का पालन करते हुए प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावाा हमारे स्टाफ और दर्शकों को सभी COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। जिसकी सख्त निगरानी भी होगी।
गौरतलब है कि दिल्ली चिड़ियाघर कोरोना के चलते 2020 में एक बाद बंद हुआ था उसके एक साल बाद कोरोना कंट्रोल आने पर अप्रैल में फिर से खुला था लेकिन देश में कोरोना की दूसरी लहर और बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद दोबारा बंद कर दिया गया था।
बता दें ऑनलाइन टिकट की बुकिंग करवाने वालों को ही प्राणि उद्यान में एंट्री मिलेगी। एक टिकट का दाम अब 80 रुपये रहेगा, पहले इसकी 40 रुपये था। यानी अब टिकट का दाम दोगुना कर दिया गया है। इसके साथ ही दर्शकों को पूरा समय प्राणि उद्यान में मुंह पर मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखना होगा।












Click it and Unblock the Notifications