शॉपिंग कर लाई थी जो बैग पति ने उसी में बंद कर फेंक दी लाश

delhi police
नयी दिल्‍ली। पूर्वी दिल्ली के पॉर्श इलाकों में से एक महिला मयूर विहार में उस वक्त हड़कंप मच गई जब मेट्रो स्टेशन के पास लोगों ने एक अंजान बैग को पड़ा देखा। काफी देर लोग इंतजार करते रहे, लेकिन बाद में उन्होंने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जब बैग खोला को सब के सब सन्न रह गए।

बैग के भीतर महिला की लाश थी। छानबीन के बाद मृतका की पहचान नीतू के रूप में हुई है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि महिला की हत्‍या उसी के पति ओमप्रकाश ने ही की। पुलिस ने पौरन पति को गिरफ्तार कर लिया। ओम प्रकाश ने भी अपना गुनाह कबूलते हुए पुलिस को बताया कि उसने गुस्‍से में आकर अपनी पत्‍नी की गला घोंटकर हत्‍या कर दी। यहां तक की जिस बैग में नीतू की लाश मिली उसे वह और उसका पति शॉपिंग कर खरीदकर लाए थे।

दोनों की शादी सात महीने पहले ही हुई थी। नीतू को अपने पति पर शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस द्वारा सख्‍ती से पूछताछ किए जाने पर आरोपी से सब सच उगल दिया। उसने बताया कि जब नीतू को उसके अवैध संबंधों के बारे में पता चला तो उसने इसका विरोध किया।

दोनों के बीच बातचीत इतनी बढ़ी की गुस्‍से में आकर उसने अपनी पत्‍नी का गला घोंट दिया और लाश को बैग में बंद कर उसे मेट्रो स्‍टेशन के पास फेंक दिया। पुलिस को शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+