Delhi Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया 'येलो' अलर्ट, राजधानी पहुंचा मानसून

Delhi Rains Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार (29 जून) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आज झमाझम बारिश हो रही है। सुबह से ही दिल्ली में आज बादल छाए हुए थे। कहीं-कहीं बारिश के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल हैं।

रविवार को राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली में आने वाले पूरे हफ्ते हल्की से मध्यम बारिश के अनुमान है। आईएमडी ने अगले चार दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है। आईएमडी ने दिल्ली और शेष भारत में मानसून की घोषणा कर दी है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार को भी अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई थी।

Delhi Rain

दिल्ली में सबसे अधिक 10 मिमी बारिश पालम में दर्ज की गई, इसके बाद पुष्प विहार में 7 मिमी, इग्नू में 3 मिमी और आयानगर और जाफरपुर में 5-5 मिमी बारिश दर्ज की गई। एनसीआर क्षेत्र से सटे फरीदाबाद में सबसे अधिक 12 मिमी बारिश हुई, जबकि गुरुग्राम में 11 मिमी बारिश हुई।

Delhi Monsoon: दिल्ली में कब आएगा मानसून?

मौसम विभाग ने दिल्ली में मॉनसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। दिल्ली के अलावा रविवार यानी आज 29 जून को राजस्थान के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह मानसून सामान्य तिथि 8 जुलाई से 9 दिन पहले पहुंचा है।

मौसम विभाग ने पहले अनुमान जताया था कि 25 जून तक दिल्ली में मॉनसून दस्तक दे देगा, लेकिन यह अनुमान सही साबित नहीं हुआ। इसके बाद 27 जून को मॉनसून के पहुंचने की संभावना जताई गई, मगर यह दिन भी बिना मॉनसून के गुजर गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली में मॉनसून की देरी के पीछे कुछ विशेष मौसमी परिस्थितियां जिम्मेदार हैं, जिनकी वजह से मॉनसून ट्रफ लाइन उत्तर-पश्चिम भारत और दिल्ली की ओर नहीं बढ़ पा रही है।

दिल्ली के दक्षिण में पूर्व-पश्चिम दिशा में एक लोकल ट्रफ लाइन बनी हुई है। जब यह ट्रफ लाइन उत्तर की ओर बढ़ती है, तभी मॉनसून दिल्ली में प्रवेश करता है और अच्छी बारिश देखने को मिलती है।

आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के आसपास के इलाकों में भी यही स्थिति बनी हुई है। हालांकि, मौसम विभाग को उम्मीद है कि अगले तीन से चार दिनों में हवाओं की दिशा उत्तर की ओर बढ़ेगी, जिससे मौजूदा मौसमी तंत्र में बदलाव आएगा। आमतौर पर दिल्ली में 27 से 30 जून के बीच दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पहुंच जाता है, लेकिन इस साल इसमें थोड़ी देरी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+