दिल्ली मतदान: नहीं मिले भोजन के पैकेट तो नाराज़ हो गये कांग्रेस कार्यकर्ता
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। कांग्रेस के आज बहुत सी सीटों के कार्यकर्ता लंच ना मिलने के कारण नाराज नजर आए। इनमें मतदान केन्द्रों के अंगर ड्यूटी देने वाले कार्यकर्ताओं से लेकर पोलिंग बूथों से कुछ दूर पार्टी के बेंच लगाकार बैठे कार्यकर्ता शामिल थे। नांगलोई, पटपड़गंज, राजेन्द्र नगर, विश्वास नगर, पटेल नगर विधानसभा सीटों में कांग्रेस के कार्यकार्यताओं के बीच नाराजगी खासतौर पर दिखी।
नतीजे आने से पहले हारे
पटेल नगर के एक कार्यकर्ता पी.एल.शर्मा ने कहा कि लगता है कि हमारी पार्टी चुनाव के नतीजें आने से पहले ही हार मान गई है। वे यहां पर राजेश लिलोथिया के हक में कैंपेन कर रहे थे। आज एक मतदान केन्द्र के बाहर लगे बैंच को संभाल रहे थे। इसी बैंच से मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में है या नहीं, इसकी जानकारी लेने के बाद मतदान केन्द्रों में पहुंच रहे हैं।
तीन बार जीते
उधर, विश्वास नगर में भी कई जगह पार्टी की तरफ से लंच कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नहीं मिला। इधर से कांग्रेस के एक नेता राजेश ने कहा कि लंच की व्यवस्था सभी कार्यकर्ताओं के लिए की गई है। पर, किसी को नहीं मिला तो उसे दे दिया जाएगा। नसीब सिंह इस सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। पिछली बार वे ओ.पी. शर्मा से हार गए थे।
मूड खराब
हालांकि कांग्रेस के कैंप में जहां लंच ना मिलने के कारण कार्यकर्ताओं का मूड खराब दिखा, वहीं भाजपा और आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को शानदार लंच मिलता दिखा। भाजपा की तरफ से वितरीत लंच के डिब्बों में पूड़ी-आलू और पनीर की सब्जी के अलावा दो-दो गुलाब जामुन थे।
ईस्ट दिल्ली में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता संजय जैन ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता दिन-रात एक करते रहे पार्टी के लिए बीते दो हफ्तों से। उन्हें हम लंच भी अगर ना दे पाएं तो लानत है।













Click it and Unblock the Notifications