दिल्ली पुलिस में निकली कांस्टेबलों की भर्ती, चाहिए ये खास योग्यता
दिल्ली। दिल्ली पुलिस 4669 कांस्टेबलों की भर्ती करने जा रही है। ये भर्ती भले की दिल्ली पुलिस की है, लेकिन इसमें लिए जाएंगे गुजराती।

दिल्ली पुलिस ने 4669 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। स्त्री और पुरुष दोनों इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं लेकिन इसके आवेदकों को गुजरात, दमन, दीव और दादर नगर हवेली का होना जरूरी है।
इस परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए जॉइंट कमिश्नर आर जे सावनी के अनुसार, ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर है।
इतना ही नहीं ये परीक्षा भी गुजरात में ही होगी। लिखित परीक्षा मार्च 2017 में अहमदाबाद, सूरत, भुज, राजकोट, बडोदरा में होगी।
केंद्र सरकार के अन्तर्गत आने वाली दिल्ली पुलिस की भर्ती प्रक्रिया में पूरे देश के जवानों के शामिल किया जाता है। ये पहला मौका है जब ये प्रक्रिया दिल्ली में ना होकर गुजरात में होगी।
इस भर्ती प्रक्रिया में पुरुषों की उम्र 18 से 21 साल होना चाहिए। पुरुषों के लिए 3115 पद हैं। वहीं स्त्रियों के लिए 1554 पद हैं। स्त्रियों के लिए उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications