मारपीट के आरोप में AAP के विधायक नरेश बालियान गिरफ्तार

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के एक और नेता को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनपर मारपीट के आरोप लगे हैं। पुलिस ने आप विधायक को उनके आवास से गिरफ्तार किया है।

naresh balyan

शिकायत के मुताबिक नरेश बालियान पर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी से मारपीट का आरोप लगा है। उनपर और उन के एक साथी पर मारपीट के आरोप में 9 अक्टूबर को मामला दर्ज किया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि बालयान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने उत्तम नगर पुलिस स्टेशन के बाहर खूब हंगामा किया और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बालियान और उनके एक साथी ने मोहन गार्डन के आरडब्ल्लूए के अध्यक्ष हेनरी जार्ज के साथ हाथापाई की। आपको बता दें कि नरेश बालियान का विवादों से पुराना नाता रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भी उनके घर के पास बने गोदाम से अवैध शराब बरामद किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+