Sanjeev Jain: रियलिटी फर्म के CEO की देश छोड़ने की थी प्लानिंग! दिल्ली पुलिस को कैसे मिला सुराग?
दिल्ली पुलिस ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई। कोर्ट में लंबित एक मामले में रियल्टी फर्म पार्श्वनाथ डेवलपर्स की एक सहायक कंपनी के निदेशक और सीईओ संजीव के खिलाफ एक्शषन लिया गया है। ताजा एक्शन मामले में शिकायत के बाद कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए संजीव कुमार को कड़ी निगरानी में रखने का आदेश दिया है।
राजष्ट्रीय राजधानी दिल्ल में इस एक्शन को लेकर अधिकारियों ने बड़ी मुस्तैदी दिखाई। एक बयान में अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने रियल्टी फर्म पार्श्वनाथ डेवलपर्स की एक सहायक कंपनी के निदेशक और सीईओ संजीव जैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) सुरेंद्र चौधरी ने कहा, "राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के समक्ष उपस्थित होने में असमर्थता के लिए सीईओ के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट के बाद जैन को शनिवार को शाहदरा की एसटीएफ टीम ने आईजीआई हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था।"
{image-delhiparshvanathceoarrested600-1722810917.jpg hindi.oneindia.com
दिल्ल्ली पुलिस को मिला था अहम सुराग
पुलिस को सूचना मिली की संजीव हरियाणा के गुरुग्राम स्थित डीएलएफ फेज-2 के अपार्टमेंट में है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो संजीव को किसी तरह इसकी भनक लग गई और वह वहां से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने भी उसका पीछा किया और दोनों के बीच लुका छिपी और चूहे बिल्लीके लिए खेल चलता रहा था। करीब 60 किलोमीटर की भागदौड़ के बाद उसको पकड़ लिया गया।
देश छोड़ने की थी प्लानिंग!
दिल्ली पुलिस के एक बयान के मुताबिक, ये सूचना मिली थी संजीव जैन भारत से बाहर भागने की फिराक में है और गुप्त सूचना के आधार पर ही उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने एक जाल फैलाया और संजीव जैन का पीछा करना शुरू किया गया था। पुलिस के मुताबिक लगभग 60 किलोमीटर तक दिल्ली पुलिस और संजीव जैन का पीछा किया।
क्या है मामला?
मामला 2017 का है जब पार्श्वनाथ डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी संजीव कुमार जैन के खिलाफ 2017 में उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई थी। लेकिन मामले में जैन राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के सामने पेश नहीं हो रहे थे। ऐसे में उपभोक्ता आयोग के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने संजीव कुमार जैन को गिरप्तार करने का प्लान बनाया। पुलिस ने जैन को गिरफ्तार करने के करीब 60 किलोमीटर तक उनका पीछा किया।'












Click it and Unblock the Notifications