DU में दाखिले का नया फॉर्मूला तैयार, VC दिनेश सिंह ने दिया इस्तीफा

फोर ईयर ग्रेजुएशन कोर्स के पक्षधर डीयू के प्रोफेसर्स आज से भूख हड़ताल पर बैठे हुए है तो यूजीसी की अनुदान और कोर्स की मान्यता खत्म करने की चेतावनी के बावजूद दिल्ली विश्वविद्यालय अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटा। दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन ने इस मामले सुप्रीम कोर्ट से दखल की मांग की, लेकिन शीर्ष कोर्ट ने दखल से इनकार करते हुए हाई कोर्ट में अपील करने को कहा है।
विवाद को सुलझाने के लिए यूजीसी नए फॉर्मूले पर विचार कर रहा है। इसके लिए 10 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। कमेटी ने यूजीसी को नया सुझाव दिया है। इसके अनुसार बीटेक और बीएमएस कोर्स को चार साल का बनाए रखने और बीए, बीएससी और बीकॉम को तीन साल का किया जाए। इसके अलावा कॉलेज से सीधे एडमिशन पर भी विचार किया जा रहा है।
इस कमिटी के मुताबिक नए बैच में जिन छात्रों को एडमिशन दिया जाए, उन्हें तीन साल की ही डिग्री दी जाए। इसके अलावा पिछले बैच के बच्चों को भी तीन साल की ही डिग्री दी जाए और उनका कोर्स चार के बजाय तीन साल में ही पूरा कराया जाए।












Click it and Unblock the Notifications