Delhi Mundka Fire: मुंडका में फिर उसी इमारत में लगी भीषण आग, जिसमें 27 जिंदगियां हुई थी खत्म

दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शाम 4.45 बजे एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की 6 गाड़ियों को मौके पर मौजूद है। इसी बिल्डिंग में पहले भी आग लगने की घटना हो चुकी है।

Delhi Mundka Fire Break Out

Delhi Mundka Fire Break Out: दिल्ली का मुंडका अग्निकांड अभी तक लोग नहीं भूले हैं। मई 2022 को मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक बिल्डिंग में भीषण आग लगी थी, जिसमें 27 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। वहीं अब दोबारा उसी इमारत में शाम 4.45 बजे भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई। दमकल की छह गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है।

पहले भी लग चुकी है आग

दिल्ली फायर सर्विस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शाम 4.45 बजे एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की 6 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इसी बिल्डिंग में पहले भी आग लगने की घटना हो चुकी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर दमकल विभाग ने आग का लगना शॉर्ट सर्किट के कारणों बताया है। हालांकि कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।

27 लोगों की हुई थी मौत

आपको बता दें कि यह वही इमारत में, जिसमें पिछले साल मई 2022 में भीषण अग्निकांड हुआ था। उस हादसे में 27 लोगों की जलकर मौत हो गई। हालांकि तभी से ये बिल्डिंग सील थी, हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि बिल्डिंग में कोई मौजूद था या फिर सामान रखा हुआ था।

मायापुरी की एक दुकान में लगी आग

इधर, दिल्ली के मायापुरी इलाके में एक टायर की दुकान में आग लग गई। दमकल की कुल 17 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिसने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+