DMRC Yellow Line News: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन रूट पर सर्विस फिर चालू, हुई थी तकनीकी खराबी

DMRC Yellow Line News: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन रूट पर सर्विस फिर चालू, हुई थी तकनीकी खराबी

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर शनिवार (03 अप्रैल) सुबह ग्रीन पार्क से कुतुबमीनार स्टेशन के बीच तकनीकी खराबी की वजह से कुछ देर के लिए सर्विस रोकी गई थी। लेकिन अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने ये जानाकारी दी है कि येला लाइन पर सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। डीएमआरसी ने यात्रियों के धैर्य के लिए धन्यवाद कहा है। असल में मॉर्निग रनिंग टाइम में येला लाइन पर आई खराबी की वजह से यात्रा का समय बढ़ गया था और यात्रियों परेशानियों का सामना करना पड़ा था। येलो लाइन पर आई खराबी की वजह से इंटरचेंज वाले स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

Yellow Line

शनिवार (03 अप्रैल) की सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर डीएमआरसी ने ट्वीट कर बताया, येलो लाइन अपडेट, ग्रीन पार्क से कुतुबमीनार स्टेशन के बीच सेवाओं में देरी होगी। दिल्ली मेट्रो की अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा चालू है।

इसके बाद 10 बजकर 22 मिनट पर डीएमआरसी ने ट्वीट अपडेट दिया, येलो लाइन पर ग्रीन पार्क से कुतुबमीनार के बीच सर्विस समान्य होने में वक्त लगेगा। आपको और अधिक इतंजार करना होगा। यात्रियों से यह भी अनुरोध किया जाता है कि वे अपनी यात्रा जारी रखने के लिए अन्य विकल्पों का सहारा लें। सेवाएं सामान्य होने के बाद हम अपडेट करेंगे।''

इसके बाद 11 बजकर 3 मिनट पर डीएमआरसी ने अपडेट दिया कि येला लाइन पर सर्विस फिर से ठीक हो गई है। यानी येलो लाइन पर लगभग दो घंटे आज सर्विस डाउन रही है।

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएमआरसी ने गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। डीएमआरसी ने मेट्रो में यात्रा के दौरान कोरोना नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई करने की भी बात कही है। इसके लिए चालान काटने शुरू कर दिए हैं। मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की सख्त हिदायत दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+