वोटिंग के दिन सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो

delhi metro
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। 4 दिसंबर को दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। मतदान के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने भी तैयारी शुरु कर दी है। मतदान के दिन यानी 4 दिसंबर को दिल्ली मेट्रो की सेवा सुबह 8 बजे से शुरु हो जाएगी। डीएमआरसी के मुताबिक दिल्ली मेट्रो की फेरी सुबह 4 बजे से शुरु हो जाएगी। सुबह 4 से 5 बजे की बीच मेट्रो के फेर हर आधे घंटे पर होगी, जबकि 5 बजे के बाद मेट्रो का परिचालन समान्य हो जाएगा।

डीएमआरसी के मुताबिक चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की सुविधा के लिए मेट्रो ट्रेनें सभी लाइनों पर सुबह 4 बजे तक आधे घंटे के अंतराल पर चलेंगी। 5 बजे के बाद मट्रो ट्रेनें पूरे दिन सभी लाइनों पर सामान्य समयसारिणी से चलेंगी। मेट्रो के मुताबिक किसी भी तरह के दिक्कत से निपटने के लिए मेट्रो का परिचालन सुबह 4 बजे के लिए शुरु किया जाएगा। इतना ही नहीं एनसीआर रीजन में काम करने वालों लोगों के लिए भी चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किए है कि अगर वो एनसीआर रीजन में काम करते है तो 4 दिसंबर को छुट्टी ले सकते है। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी विजय देव के मुताबिक अगर दिल्ली का कोई वोटर, एनसीआर में या किसी और राज्य में रहता है तो वो वोटिंग कते लिए 4 दिसंबर छुट्टी ले सकता है और इसमें लिए कंपनी उसकी तनख्वाह तक नहीं काट सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+