दिल्ली की दुल्हने सबसे ज्यादा धोखाधड़ी की शिकार, NRI दुल्हे दे रहे हैं धोखा
नयी दिल्ली। अच्छा कमाई पति हर लड़की की चाहत होती है। उसमें भी अगर पति विदेश में रहता हो तो क्या कहने। मां-पिता भी चाहते हैं कि उन्हें उनकी बेटी के लिए विदेश में रहने वाला लड़का मिले, लेकिन जो रिपोर्ट सामने आई है उसे पढ़ने के बाद ऐसे पेरेंट्स के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक विदेशों में रहने वाले एनआईआई दुल्हे धोखा देने में अव्वल हैं। ऐसी लड़कियों को बनाएं जीवनसाथी, खुल जाएंगे आपके भाग्य

दिल्ली की दुल्हनें ठगी का शिकार
दिल्ली की लड़कियों को एनआरआई दुल्हा पाने का मोह महंगा पड़ रहा है। ऐसी लड़कियों की संख्याओं में तेजी से इजाफा हो रहा है, जो एनआरआई लड़कों के साथ शादी के बंधन में बंधी और कुछ महीनों बाद ही उनके उत्पीड़न का शिकार बन गईं। कहने का मतलब ये कि दिल्ली की लड़कियां एनआरआई दुल्हों की धोखाधड़ी की सबसे ज्यादा शिकार हो रही है। भारत में इस जगह बिना दुल्हे के ही हो जाती है शादी
रिपोर्ट चौंकाने वाले
राष्ट्रीय महिला आयोग में लगातार इस तरह के मामलों की शिकायते आ रही है। पिछले चार साल के आकंड़ों को देखा जाए तो अब विदेशों में रहने वाली लड़के पंजाब के बजाए दिल्ली की लड़कियों से शादी करना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे मे दिल्ली की दुल्हनें विदेशों में पतियों के उत्पीड़न की शिकार हो रही हैं और इस तरह की शिकायतें राजधानी में बढ़ती जा रही है।
दिल्ली की कई पीड़ित लड़कियां एनआरआई पति के उत्पीड़न की शिकार हो गई और इंसाफ के लिए इंतजार कर रही है। कई पीड़िताएं तो ऐसी भी हैं जो कि थोड़े समय ही पति के साथ रहने के बाद गर्भवती हो गई और अब एनआरआई पति द्वारा छोड़े जाने से अकेले उनपर बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी आ गई है।
कानून का उठाते हैं फायदा
एनआरआई दुल्हें भारतीय दुल्हनों पर अत्याचार कर आराम से बच जाते हैं। शादी के कुछ महीनों बाद ही वो पत्निय़ों को छोड़ देते हैं और अपनी जिंदगी आराम से जीते हैं। ऐसे में उन्हें कानून से मदद मिल जाती है। विदेशों में रह रहे आरोपी को समन पर भारत बुलाना आसान नहीं होता। अगर नोटिस भेजी भी जाए तो सख्त कानून के आभाव में वो इन नोटिसों को आसानी से नजरअंदाज कर देते हैं। विदेशों में रहने की वजह से इस तरह के मामलों में सिर्फ विदेश मंत्रायल की कार्रवाई कर सकता है। ऐसे में कानून की कई पेचीद की वजह से एनआरआई दुल्हे बच जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications