खतरे में चांदनी चौक, 15 अगस्त को हो सकता हैं आतंकी हमला
नयी दिल्ली। देश की नई सरकार के सामने सुरक्षा का मुद्दा अहम बनता जा रहा हैं। देश की सुरक्षा नरेंद्र मोदी सरकार के लिए बड़ा चुनौती बन गई हैं। मोदी सरकार के सामने देश की सुरक्षा को लेकर चुनौतियां कम नहीं हुई हैं। ताजा मामला पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके हैं। दिल्ली के पुराने इलाकों में से एक चांदनी चौक पर आतंकी साया मंडराने लगा हैं। आईबी के ताज़ा अलर्ट के मुताबिक आतंकी 15 अगस्त के मौके पर पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके को दहलाने की साज़िश रच रहे हैं। आईबी से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल जब देश आज़ादी का जश्न मना रहा होगा, तब आतंकी दिल्ली को दहलाने की साज़िश रच रहे हैं। चांदनी चौक का इलाका काफी घना हैं, ऐसे में वहां आतंकी वारदात को अंजाम देना आसान हैं।

चांदनी चौक पर मंडरा रहा हैं खतरा
आईबी की ताजा अलर्ट के मुताबिक दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में आतंकवादी आंतकी हमले को अंजाम दे सकते हैं। 15 अगस्त को यहां हमले की तैयारी हो रही हैं।

आईबी के पास आतंकी साज़िश है इनपुट
खुफिया विभाग के मुताबिक दिल्ली के चांदनी चौक पर हमले की जानकारी की जो सूचना उन्हें मिली है वो बेहद पुख्ता है। आईबी के पास मौजूद जानकारी में साफ-साफ चांदनी चौक को निशाना बनाए जाने की साज़िश का ज़िक्र है।

सावधान रहिए
ना सिर्फ खुफिया जानकारी में ये साफ तौर पर कहा गया है कि बम धमाके चांदनी चौक इलाके के 2-3 किलोमीटर के दायरे में होंगे, बल्कि ब्लास्ट भी एक से ज़्यादा करने की साज़िश है।

हमले से रहे सावधान
आईबी के इनपुट के मुताबिक भारत में मौजूद मिलिटेंट इस्लामिक कैडर चांदनी चौक में हमले की साजिश रच रहा हैं। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक इस बार आतंकियों के वार करने का तरीका दिलसुख नगर धमाकों से मिलता जुलता हो सकता है।

घनी जनसंख्या वाला हैं इलाका
दिल्ली का चांदनी चौक इलाका घनी आबादी वाला इलाका हैं। यहां संकरी गलियां है। ये व्यापारिक केन्द्र हैं। ऐसे में इसे निसाना बनाना आतंकवादियों के लिए आसान हैं।












Click it and Unblock the Notifications