दिल्ली: मुस्लिम नामों वाली सड़कों के बोर्ड पर पोती कालिख
नयी दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर मुस्लिम नामों वाले साइन बोर्ड पर कालिख पोता मिला है। साइन बोर्ड्स पर लिखे मुस्लिम शासकों और नेताओं के नाम पर कुछ कट्टरपंथियों ने कालिख पोत दी है। बुधवार रात इस वारदात को अंजाम दिया गया।

इस घटना की जिम्मेदारी शिव सेना हिंदुस्तान नाम के एक संगठन ने ली है। गुरुवार की सुबह जब लोग उठे तो उन्होंने देखा कि अकबर, फिरोजशाह रोड जैसे मुस्लिम नामों वाले सड़कों के साइन बोर्ड पर लिखे मुस्लिम नामों पर कालिख पोत दी गई है।
उन नामों के बगल में कुछ पोस्टर चिपकाए गए थे जिन पर शिव सेना हिंदुस्तान का नाम लिखा था। इन पोस्टरों पर लिखा था भारत में इस्लामीकरण मंजूर नहीं। सफर में मुश्किलें आएं तो हिम्मत और बढ़ती है। कोई अगर रास्ता रोके तो जरूरत और बढ़ती है। जय हिंद! जय भारत!'
अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक 3 टीमों में बंटकर 17 लोगों की टीम ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस और कानून के डर को भूल चुके इन लोगों ने देर रात इन साइन बोर्डों पर कालिख पोत दी और कहा कि वो कोई भी सजा भुगतने को तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications