दिल्ली गैंगरेप के दरिंदों ने खुद को बताया निर्दोष, HC में लगाई गुहार, सुनवाई आज

गैंगरेप के दो दोषियों ने निचली अदालत के मौत की सजा के फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में अपील की है। दोषियों विनय शर्मा और अक्षय ठाकुर ने दिल्ली हाईकोर्ट से अपील करते हुए खुद को बेगुनाह बताया है। उनके वकील एपी सिंह ने एक संयुक्त अपील दाखिल करके निचली अदालत के दोषी ठहराये जाने और सजा सुनाये जाने के फैसले को रद्द करने की मांग की है।
उनकी दलील है कि निचली अदालत का दोषी करार देने का फैसला और सजा के आदेश कानून के हिसाब से अनुचित हैं। इतना ही नहीं याचिका में दावा किया गया है कि दोषी विनय 17 साल का है और उस पर जुवेनािल बोर्ड के मुताबिक मुकदमा चलना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications