दिल्ली चुनाव: वोट देने से पहले अपने नेताओं के बारे में जानें ये 14 बातें

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 2 दिन बचे हैं। आज चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। राजनीतिक दलों ने अपना आखिरी दांव खेल लिया है अब सबकुछ मतदाताओं के हाथ में हैं। दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला अब दिल्ली की जनता के हाथों में हैं। ऐसे में अपने मनपसंद उम्मीदवार को वोट देने से पहले उनके बारे में कुछ अहम बारे जरुर जान लें।

ये हैं आपके नेता

ये हैं आपके नेता

इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 673 उम्मीदवार खड़े हुए हैं। जिसमें 230 उम्मीदवार करोड़पति है। यानी 34 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हुए है। जबकि साल 2013 में 33 फीसदी और 2008 में 23 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति है।

ये हैं आपके नेता

ये हैं आपके नेता

अगर पार्टी दर करोड़पति उम्मीदवारों की बात करें तो कांग्रेस के 70 उम्मीदवारों में से 59 करोड़पति है, जबकि भाजपा 50 और आम आदमी पार्टी के 44 उम्मीदवार करोड़पति है।

जानें अपने नेता को

जानें अपने नेता को

अगर दिल्ली चुनाव में प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति की बात करें तो वो तकरीबन 3.32 करोड़ के आस-पास है। जबकि 2013 में ये आंकड़ा 3.43 करोड़ था। वहीं 2008 में ये औसतन 1.77 करोड़ था।

वोट देने से पहले जाने ये बातें

वोट देने से पहले जाने ये बातें

हर पार्टी के उम्मीदवारों के औसत संपत्ति की बात करें तो कांग्रेस के 70 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 9.6 करोड़ है, जबकि भाजपा के औसत उम्मीदवारों की संपत्ति 7.96 करोड़ है वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 5.89 करोड़ है।

जाने अपने नेता को

जाने अपने नेता को

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक उम्मीदवार है जिसके पास संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है। अखिल भारत हिंदू महासभा के उम्मीदवार सुशील कुमार मिश्रा के पास संपत्ति के नाम पर कुछ नहीं है।

जानें अपने नेता को

जानें अपने नेता को

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 80 उम्मीदवार ऐसे है जिनकी संपत्ति मात्र 1 लाख रुपए है।

वोट देने से पहले पढ़ें

वोट देने से पहले पढ़ें

अगर उम्मीदवारों के शिक्षा की बात करें तो 26 उम्मीदवार अशिक्षित है, जबकि 374 उम्मीदवार 12वीं पास है। जबकि 265 उम्मीदवार स्नातक डिग्रीधारक है। जबकि 11 उम्मीदवार डॉक्ट्रेड की उपाधि वाले है।

वोट देने से पहले जरुर पढ़ें

वोट देने से पहले जरुर पढ़ें

उम्र की बात करें तो 465 उम्मीदवार 25 से 50 साल के बीच के हैं जबकि 194 उम्मीदवार 51 से 70 साल के बीच के है। वहीं 6 उम्मीदवारों की उम्र सीमा 71 साल के ऊपर है।

कैसे है आपके नेता

कैसे है आपके नेता

लिंग अनुपात की बात करें तो 673 उम्मीदवारों में मात्र 66 महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। जबकि 2013 के विधानसभा चुनाव में 810 उम्मीदवारों में 71 महिला कैंडिडेंट्स थी।

जानिए अपने नेता को

जानिए अपने नेता को

आपराधिक रिकॉर्ड की बात करें तो 673 उम्मीदवारों में 114 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है। जबकि साल 2013 के चुनाव में 796 उम्मीदवारों में 130 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे।

जानिए अपने नेता को

जानिए अपने नेता को

अगर सीरियस क्राइम रिकॉर्ड की बात करें तो 673 उम्मीदवारों में से 74 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। जबकि पिछले चुनाव में 796 उम्मीदवारों में से 94 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हुए थे।

जानिए अपने नेता को

जानिए अपने नेता को

अगर गंभीर आपराधिक मामलों की बात करें तो भाजपा यहां भी अव्वल है। भाजपा के 69 में से 17 उम्मीदवारोें पर गंभीर आरोप है जबकि कांग्रेस के 70 में से 11 के खिलाफ गंभीर आरोप दर्ज है। वहीं खुद को ईमानदार बताने वाले आप के 14 विधायकों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है।

वोट देने से पहले जानें अपने नेता को

वोट देने से पहले जानें अपने नेता को

महिला सुरक्षा का दावा करने वाली पार्टियों में ऐसे उम्मीदवार है जिनपर महिला अपराध के मामले दर्ज है। दिल्ली चुनाव में 8 ऐसे उम्मीदवार है जिनपर महिला अपराध से जुड़े मामले दर्ज है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+