कनॉट प्लेस दुनिया का 8वां सबसे बेशकीमती कार्यस्थल

पहले इसे दुनिया में महंगा कार्यस्थलों में सातवां स्थान हासिल थी, लेकिन बार प्रोपर्टी कंस्लटेंट सीबीआरई द्वारा कराए गए सर्वे में वो एक पायदान फिसल गया है। एक पायदन फिसलने के कारण कनाट प्लेस दुनिया का आठवां सबसे महंगा कार्यालय या व्यवसायिक स्थल बन गया है। वर्ष 2013 में दिल्ली को सातवां स्थान मिला था। जबकि मुंबई के बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स और नरीमन प्वाइंट को क्रमश: 15वां और 32वां स्थान मिला था।
सर्वे कराने वाली संस्था सीबीआरी ने अपने बयान में कहा है कि लंदन का वेस्ट एंड सबसे महंगे कार्यालय स्थलों की सूची में सबसे उपर बरकरार है। जबकि इसके बाद विश्व के महंगे कार्यस्थलों की सूची में हांगकांग दूसरे स्थान पर है। इसके बाद चीन स्थित बीजिंग के फाइनेंस स्ट्रीट का स्थान है। हर साल ये संस्था दुनिया के देशों में व्यवसायिक स्थलों पर उनकी सुविधाओं का मांग के आधार पर सर्वेक्षण कर आंकड़े इक्ट्ठा करती है।












Click it and Unblock the Notifications