दिल्ली विधानसभा चुनाव: जीत के लिए शीला ने लांच किया चुनावी गीत

sheila dikshit
नयी दिल्ली। 4 दिसंबर को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। कांग्रेस-बीजेपी से साथ-साथ इस बार दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी भी अपनी किस्मत आजमा रही है। कांग्रेस को इस चुनाव में आम आदमी पार्टी से कड़ी चक्कर मिलने की उम्मीद है। ऐसे में अपने 15 सालों के कामों को भुनाने की कोशिश में लगी मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने की चुनावी सांग लांच किया है।कांग्रेस सरकार की पिछले 15 सालों की उपलब्धियों पर केंद्रित ओडियो-विडियो गीत को मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने जारी किया है।

3 मिनट के इस गीत को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गीतकार प्रसून जोशी ने लिखा है। ‘नहीं रूकेगी मेरी दिल्ली' पर लिखे गए इस गीत में शीला सरकार के 15 सालों के काम का लेखा-जोखा है। इसमें वर्तमान विकास कार्यों को अगले पांच साल में भी जारी रखने का जिक्र है और विकास की गति की वजह से कांग्रेस को एक बार फिर जीत मिलने की बात कही गयी है।

इस गीत को मशहूर गायक दलेर मेंहदी ने गाया है। इस गाने की पृष्ठभूमि में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के आरंभ से लेकर क्रियान्वयन तक का दृश्य दर्शाया गया है। चुनाव से 4 हफ्ते पहले शीला दीक्षित ने खुद इसे लांच किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+