'आप' और 'जंग' की जंग जारी, अफसर की नियुक्ति पर LG से भिड़े केजरीवाल
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप राज्यपाल नजीब जंग के बीच एक बार फिर से जंग जारी हो गई है। दोनों के बीच अफसर की नियुक्ति को लेकर टकराव हो गया है। उप राज्यपाल द्वारा शकुंतला गैमलिन को कार्यकारी मुख्य सचिव बनाने जाने को लेकर केजरीवाल सवाल खड़े कर रहे हैं और नियुक्ति को असंवैधानिक करार दे रहे हैं। [ दिल्ली की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें ]

केजरीवाल की सरकार में आला अफसर के तौर पर इस ओहदे को लेकर बवाल मच गया है। उपराज्पाल नजीब जंग के फैसले पर केजरीवाल सरकार ने सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि उपराज्यपाल ने चुनी हुई दिल्ली सरकार, मुख्यमंत्री और विभाग के प्रमुख उपमुख्यमंत्री की अनदेखी करते हुए कार्यकारी मुख्य सचिव की नियु्क्ति की है। उन्होने कहा कि उपराज्यपाल के पास संविधान के तहत इस तरह के असाधारण अधिकार नहीं है कि वो चुनी हुई सरकार को नजरअंदाज कर सीधे सचिव को आदेश दें।
वहीं केजरीवाल ने शकुंतला गैमलीन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो बिजली कंपनियों की नजदीकी हैं और उनके फायदे के लिए सरकार मे लॉबिंग करती हैं। उन्होंने उनकी नियुक्ति को असंवैधानिक करार दिया है।
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव केके शर्मा 10 दिनों की छुट्टी पर अमेरिका गए है। उनकी जगह पर उपराज्यपाल ने कार्यकारी मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications