केजरीवाल के फेफड़े में सूजन, अस्‍पताल में भर्ती

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal hospitalised
गाजियाबाद | दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सुबह अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। सीटी स्‍कैन करवाने पर पता चला कि उनके फेफड़े में सूजन है। गौर हो कि केजरीवाल दिल्‍ली में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन का नेतृत्‍व कर रहे थे, जो कि कल रात उन्‍होने समाप्‍त किया। उन्‍हें कौशांबी स्थित उनके घर के पास यशोदा अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। अस्‍पताल के एक सूत्र का कहना है कि उनके फेफड़ों में सूजन है और रात में बुखार था।

केजरीवाल, उनके मंत्री एवं कार्यकर्ता दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार के अधीन करने और पुलिस के पांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर नई दिल्ली में धरने पर बैठे थे।

धरने के दौरान केजरीवाल ने सड़क पर रात बिताई थी और खुले में सो गए थे। हालांकि दो पुलिस अधिकारियों के अवकाश पर भेजे जाने के बाद मंगलवार को केजरीवाल ने धरना समाप्त कर दिया था।

बीते कुछ दिनों से केजरीवाल खांसी की समस्या से परेशान चल रहे हैं। उनकी देखरेख कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+