दिल्ली में गुंडाराज: दिनदहाड़े चाकू से गोदकर कारोबारी की हत्या
नयी दिल्ली। दिल्ली में भले सरकार नहीं हो, लेकिन गुंडों का यहां एकछत्र राज हो गया है। यहां दिन दहाड़े खूनी खेल खेला जा रहा है। एक के बाद एक हत्याकांड हो रहा है। ताजा मामला करोलबाग इलाके है। यहां 50 साल के एक कारोबारी की हत्या हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कारोबारी की चाकू मारकर हत्या की गई। ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के मुताबिक 50 साल के ईश्वर को किसी ने सूचना दी कि उनकी गाड़ी पर किसी ने पत्थर मारा है और शीशा टूट गया है।
पुलिस के मुताबिक ईश्वर गाड़ी देखने नीचे आए तो वहां पहले से इंतजार कर रहे एक हमलवार ने उन पर हमला कर दिया। अज्ञात हमलावर उनपर ताबड़तोड़ हमला करने लगे। चाकू की वार से ईश्वर बुरी तरह जख्मी हो गए। आसपास खड़े लोगों ने फौरन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।
पुलिस इस हत्याकांड के पीछे की वजह आपसी रंजिस बता रही है।पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक ईश्वर का पिछले 3-4 महीनों से इन आरोपियों से रंजिश चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications