दिल्ली: मोती नगर में गिरी तीन मंजिला इमारत, 1 की मौत, 6 घायल
नयी दिल्ली । दिल्ली के मोतीनगर इलाके में आज सुबह तीन मंजिला इमारत ताश की पत्तों की तरह ढह गई। मोती नगर के सुदर्शन पार्क के पास बनी इस इमारत के अचानक ढह जाने से मलबे में दबकर 1 की मौत हो गई जबकि 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।

इमारत ढहने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए आगे आए। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। तेजी से राहत अभियान चलाया गया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाया जा सके। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग में पंखे बनाने की फैक्टरी चल रही थी। इसी दौरान सुबह पेंट ब्वॉयलर में ब्लास्ट होने के चलते बिल्डिंग ढह गई। आसपास के लोगों के मुताबिक अभी भी मलबे में एक बच्चे के दबे होने की आशंका जताई जा रही।












Click it and Unblock the Notifications