आम आदमी सरकार का बजट आज, आम आदमी को राहत की आस
नयी दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार आज अपना बजट पेश करेगी। माना जा रहा है कि इस साल बजट का मुख्य फोकस शिक्षा और स्वास्थ्य के अलावा परिवहन पर होगा। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज बजट पेश करेंगे। दिल्ली की जनता को इस बजट से बहुत उम्मीद है। वहीं माना जा रहा है कि वैट को दिल्ली सरकार अपना हथियार बनाएगी।

माना जा रहा है कि मनीष सिसोदिया बजट के कुल राशी का 25 प्रतिशत शिक्षा क्षेत्र के लिए आवंटित करेंगे। आपको बता दें कि पिछले बजट में दिल्ली सरकार ने शिक्षा पर 9,836 करोड़ रुपए आवंटित किए थे। इसमें से 4,570 करोड़ रुपये योजना परिव्यय के तहत दिए गए।
वहीं स्वास्थ्य पर भी विशेष बल दिया जाएगा। जबकि सार्वजनिक परिवहन के लिए अधिक बजटीय आवंटन अपेक्षित है। इस बजट में 1000 नयी वातानुकूलित बसें खरीदने का फैसला किया जाएगा। वहीं आम आदमी पार्टी की सरकार आम आदमी कैंटीन के लिए 50 करोड़ रुपए आवंटित करेगी।












Click it and Unblock the Notifications