चुनाव या सरकार, भाजपा हर परीक्षा के लिए तैयार, राजनाथ से मुलाकात के बाद फैसला

राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद पार्टी ने साफ किया कि वो दिल्ली में चुनाव और सरकार दोनों ही विकल्पों के लिए तैयार है। पिछले पांच महीने से बिना सरकार के चल रही दिल्ली दोबारा चुनाव का सामना करेगी या फिर सबसे बड़ा दल भाजपा सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगा, इस सवाल का हल निकलता नहीं दिख रहा। पिछले एक हफ्ते से दिल्ली में खींचातान चल रही है।
राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं आया है, लेकिन जो भी काम होगा संवैधानिक न्यायसंगत तरीके से होगा। प्रस्ताव आएगा तो प्रतिक्रिया देंगे। दिल्ली में अगर कल चुनाव की घोषणा होती है तो हम चुनाव में जाने को तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications