आज शांत हो जाएगी दिल्ली, चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, पार्टियों ने झोंकी ताकत

delhi assembly election
नयी दिल्ली। 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार खत्म हो जाएगा। शाम 5:30 बजे के बाद पार्टियों की चुनावी रैली और प्रचार पर बैन लग जाएगा। महिनों से चल रहे इस चुनावी अभियान का आज आखिरी चरण में है। यहां 4 दिसंबर को वोटिंग होनी है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज राजधानी में रैलियों का रेला लगा हुआ है।

सभी पार्टियां अपना आखिरी जोर आजमा रही है। कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी की कई रैलियां होनी है। इसके अलावा जेडीयू और बहुजन समाज पार्टी भी आज लोगों को लुभाने की जुगत कर रही है। पहले जो चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच होता था इस बार आम आदमी पार्टी के चुनाव मैदान में आने से मुकाबला कड़ा हो गया है। दिल्ली विधानसभा के नतीजे 8 दिसंबर को आ जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी बहुमत के दावे कर रही है। वहीं बीजेपी की स्थिति भी इसबार अच्छी दिखाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+