दिल्ली के दंगल में सिर्फ तीन महिलाओं ने मारी बाजी, तीनों AAP से

गौर करने वाली बात ये है कि आम आदमी पार्टी की तरफ से जीत हासिल करने वाली महिलाएं वाकई में आम आदमी हैं। इनका ना तो राजनीति से पहले कभी कोई सीधा रिश्ता रहा और न ही इन्होंने भी चुनाव लड़ने और जीतने के बारे में सोचा था। ऐसा नहीं कि इन महिलाओं ने किसी हल्के नेता को हराया हो बल्कि इन्होंने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गजों को हराया है। बीजेपी की सबसे मजबूत सीटों में शुमार शालीमार बाग से बीजेपी के रविन्द्र बंसल को वंदना झा ने हराया है।
वंदना झा बिहार से आईं और दिल्ली में सामाजिक कार्यों से जुड़ गईं। इसके बाद अन्ना हजारे के आंदोलन में उन्होंने भाग लिया और फिर आम आदमी पार्टी से जुड़ गईं। आज वे विधायक बन गई हैं। वंदना का कहना है कि महिलाओं को उनका असली हक आम आदमी पार्टी की दिलाएगी। अब तक महिलाओं को सही में कोई मंच नहीं मिला था।
पटेल नगर और मंगोलपुरी सीट की बात की जाए तो यहां भी आम आदमी पार्टी की महिलाएं विजेता रही हैं। मंगोलपुरी से राखी बिड़ला ने दिल्ली सरकार के सबसे चर्चित और ताकतवर मंत्री रहे राजकुमार चौहान को पटखनी दी है। एमए पास राखी का रुझान पत्रकारिता की तरफ ज्यादा रहा था। राखी का भी कहना है कि अब जो आम आदमी की बात करेगा वही देश पर राज करेगा।












Click it and Unblock the Notifications