आप-भाजपा में जंग जारी, शाहनवाज बोले, केजरीवाल सुबह उठते ही लगाते हैं आरोप

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। दिल्ली में बिना चुनाव के अब सरकार बनने की संभावना पूरी तरह खत्म होती दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने से इंकार कर दिया हैं। इस इंकार के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली अब आरोपों की गेम खेल रहे हैं तो वहीं बीजेपी भी खुद को पीछे नहीं रख रही हैं।

अरविंद केजरीवाल ने खुलासा किया कि बीजेपी उनकी पार्टी के 8 विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उनके इस खुलासे पर बीजेपी और आप के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आप पर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल का काम सिर्फ आरोप लगाना है।

उन्होने कहा कि उनका काम है रोज सुबह उठना और एक इल्जाम बीजेपी पर लगा देना। वहीं केजरीवाल के दावों का साथ देने के लिए आप नेता मनीष सिसोदिया भी आगे आ गए हैं। दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज की तारीख में आप के विधायकों से संपर्क साधा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+