Delhi: ओडिशा में लोकसभा चुनाव लड़ेगी AAP, सौरभ भारद्वाज ने BJD-BJP गठबंधन को बताया अप्राकृतिक

Odisha Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले देश के तमाम सियासी दलों के बीच जंग जारी है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, गोवा, असम, समेत कई अन्य राज्यों में प्रत्याशी उतारने के बाद ओडिशा में भी लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अपने एक बयान में कहा है कि आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ओडिशा की स्थिति का जायजा लेने को कहा है।

cg news jpg

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ओडिशा में राजनीतिक स्थिति बहुत तेजी से बदल रही है। सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल(BJD), प्राथमिक विपक्षी पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन कर रही है। यह बहुत ही अजीब और अप्राकृतिक गठबंधन है और कोई भी यह पचा नहीं पा रहा है कि BJD भाजपा के साथ गठबंधन क्यों कर रही है। इस राजनीतिक स्थिति को देखते हुए हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुझे और ओडिशा के प्रभारी को यहां भुवनेश्वर भेजा है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम समझते हैं कि ओडिशा में स्थिति बेहद तेजी से बदल रही है. इसलिए आम आदमी पार्टी ने यहां से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और गोवा में कांग्रेस के साथ गठबंधन के तहत चुनाव लोकसभा चुनाव लड़ रही है। इसके अतिरिक्त पंजाब में वह अकेले चुनाव मैदान में हैं। पंजाब में आप की मुख्य प्रतिस्पर्धा कांग्रेस के साथ है, जबकि पंजाब में बीजेपी की स्थिति कमजोर है।

यह भी पढ़ें Delhi News: बोरवेल एक्सीडेंट मामले दिल्ली सरकार ने दिखाई सख्ती, सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिए जांच के आदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+