55 साल की स्कूल प्रिंसिपल से इंस्पेक्टर ने मांगा सेक्सुअल फेवर

मासूम बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं को हैवान अपना शिकार बनाने से नहीं कतराते है। ताजा मामला दिल्ली में एक एमसीडी स्कूल की महिला प्रिंसिपल के साथ हुई छेड़खानी है। 55 साल की इस महिला प्रिंसिपल के साथ इंस्पेक्टर ने छेड़खानी की है। मामला पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार इलाके का है। जहां एक एमसीडी स्कूल में इंस्पेक्टर निरक्षण करने पहुंचा।
स्कूल इंस्पेक्टर ने महिला प्रिंसिपल से छेड़छाड की। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान 40 साल के महिपाल के रूप में की गई है जो कि स्कूल का निरक्षण करने स्कूल गया था। घटना के तुरंत बाद महिपाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि स्कूल निरक्षण पूरा करने के बाद इंस्पेक्टर एक कमरे में पहुंचा, जहां कुछ जला हुआ फर्नीचर पड़ा था। उसने महिला प्रिंसिपल से इसके बारे में पूछा। बातचीत के दौरान वो प्रिंसिपल को गलत इरादे से छुने लगा, लेकिन जब प्रिंसिपल ने इसका विरोध किया तो उसने उसे शांत रहने को कहा और सेक्सुअल फेवर की मांग की। इंस्पेक्टर की बात सुनकर प्रिंसिपल हैरान रह गई और वहां से भागने में कामयाब रही। उसने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। प्रिंसिपल की शिकायत के आधार पर महिपाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354ए, 341 के तहत मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications