Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली एयरपोर्ट की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए तैनात होंगे 1400 अतिरिक्त CISFजवान, हुई उच्‍चस्‍तरीय बैठक

दिल्ली एयरपोर्ट की भीड़ का समाधान निकालने के लिए गुरुवार को उच्‍च स्‍तरीय बैठक आयेाजित की गई। जिसमें एयरपोर्ट पर 1400 अतिरिक्त CISFजवान तैनात करने की बात कही गई।

delhi

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के हवाई अड्डे की भीड़भाड़ का समाधान निकालने के लिए गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की गई। ये बैठक केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की अध्‍यक्षता में की गई। इस बैठक में इस समस्‍या के स्‍थायी समाधा के लिए एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के 1400 अतिरिक्‍त जवानों को नियुक्‍त किए जाने निर्णय लिया गया।

दिल्‍ली एयरपार्ट पर वर्तमान समय में 5000 जवा तैनात हैं।बता दें देश के सबसे व्यस्त दिल्‍ली हवाईअड्डे पर विमान छूटने और बोर्डिंग से पहले टेढ़ी-मेढ़ी लाइनों के बारे में नाराज यात्रियों द्वारा सोशल मीडिया पर की जा रही शिकायतों पर विचार करते हुए यह बैठक आयोजित की गई थी।
बैठक में नागरिक उड्यन मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि टी 1 , टी 2 और टी 3 के साथ कार्गो एरिया को बढ़ाए जाने के बारे में जानकारी दी। टर्मिनल 1 का निर्माण कार्य 2023 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा लेकिन एक माह पहले पूरा करने के लिए कहा गया है।

गृहसचिन ने बैठक में कहा कि इस समस्‍या का स्‍थायी और तुरंत समाधान निकालना जरूरी है। उन्‍होंने अकिधकारियों को भीड़ जुटने की वजह का पता लगाने के बाद उसका जल्‍द समाधान निकालने का आदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक समय सिक्‍यूरिटी चेकिंग में लगता है जिस कारण मुसीबत हो रही है। इसके लिए सिक्‍योरिटी गेट बढ़ाकर समस्‍या का समाधान निकाला जा सकती है लेकिन अलग से सिक्‍योरिटी गेट बनाए जाने के लिए जगह निकालना कठिन हो रहा है।

गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारी और इस मामले से जुड़े अन्य लोग, जिनमें दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने इस बैठक में हिस्‍सा लिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+