दिल्ली: ई रिक्शे पर रखे बैग से युवती की लाश बरामद, चालक गिरफ्तार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार के इलाके में ई रिक्शे पर एक ट्राली बैग में 25 साल की युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है। शव पर गले के निशान है जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि गला घोंट कर युवती की हत्या की गई है और फिर लाश को ठिकाने पहुंचाने के लिए बैग में भरकर ले जाया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक ई-रिक्शा ड्राइवर का दावा है कि वह रिक्शा पार्क करने के बाद उस आदमी को ढूंढ ही रहा था कि पुलिस टीम वहां पहुंच गई और इंस्पेक्शन के बाद उसने लाश को बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक महिला ने कुर्ता और जीन्स पहनी हुई थी लेकिन कोई डॉक्यूमेंट और -मोबाइल फोन नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications