दिल्‍ली में मिली गुजरात से अगवा हुए बच्‍चे की लाश, किडनैपर्स ने मांगे थे 1 करोड़

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली के गीता कॉलोनी से किडनैप हुए एक बच्‍चे की बुधवार की सुबह लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बच्‍चे का नाम अक्षत है और उसे मंगलवार को घर के पास से ही किडनैप कर लिया गया था। किडनैपर्स ने बच्‍चे के घर वालों से एक करोड़ रुपये बतौर फिरौती मांगा था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और अक्षत के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Kidnapped kid's dead body found at geeta colony in delhi

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक मामला गुजरात का है। अक्षत के पिता गांधीनगर में ज्‍वैलरी का काम करते हैं। मंगलवार को अक्षत घर के बाहर खेल रहा था उसी वक्‍त कुछ लोग कार से आये और उसे किडनैप कर ले गये। मंगलवार की देर शाम अक्षत के घर वालों ने गुजरात के गांधीनगर पुलिस स्‍टेशन में उसके लापता होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया और छानबीन में लग गयी। पुलिस अभी अक्षत की तलाश कर ही रही थी कि अक्षत के पिता को फोन आया जिसमें फिरौती के लिए एक करोड़ रुपये की मांग की गई।

किडनैपर्स ने कहा कि उसके बेटे को दिल्‍ली में रखा गया है और फिरौती मिलने पर ही उसे छोड़ जायेगा। अब मामला साफ हो चुका था कि अक्षत को किडनैप किया गया है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया लेकिन फिरौती की रकम मिलने में देरी होने के चलते किडनैपर्स ने बच्‍चे की हत्‍या कर दी। आज सुबह अक्षत की लाश दिल्‍ली के गीता कॉलोनी में सड़क किनारे झाडि़यों में मिली। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हम जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+