अब दिल्ली में भी बनेगी 100 मंजिला ऊंची इमारतें
नयी दिल्ली। बहुमंजिला गगनचुंबी इमारतों के मामले में नोएडा और गुड़गांव से दिल्ली बहुत पीछे है। दिल्ली में उंची इमारते देखने को नहीं मिलती, लेकिन जल्द ही आपको दिल्ली में भी एक 100 मंजिला गगनचुंबी बिल्डिंग देखने को मिल जाएगा। नैशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन अगले 3 से 4 साल में पूर्वी दिल्ली में 100 मंजिला इमारते बनाने की योजना बना रहा है।

ये गगनचूंबी इमारत कड़कड़डूमा इलाके में बनेगी। डीडीए ने इसके लिए एनबीसी को संयुक्त रूप से इस प्रॉजेक्ट के लिए कड़कड़डूमा में 75 एकड़ भूमि आवंटित की है। यह प्रॉजेक्ट ट्रांजिट ऑरियंटेड डिवेलपमेंट नियमों और 'स्मार्ट सिटी' के सिद्धांत पर आधारित होगा।
अनुमानित आंकड़े के मुताबिक इस प्रॉजेक्ट की लगात 2,500 करोड़ रुपए है। इस प्रॉजेक्ट से 3,000-4,000 परिवारों को घर मिल सकेगा और इसके अलावा कमर्शल एवं मनोरंजन के भी स्पेस होंगे। इस 100 मंजिला इमारत के निर्माण के पूरा होने के बाद डीडीए अपार्टमेंट्स की नीलामी के बजाए खरीदारों जैसे प्राइवेट डिवेलपर्स को बेचने पर गौर कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications