धरने पर बैठे रेसलर्स से मिली DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, WFI के अध्यक्ष को तुरंत अरेस्ट करने की उठाई मांग
धरने पर बैठे रेसलर्स से मिली DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, WFI के अध्यक्ष को तुरंत अरेस्ट करने की उठाई मांग

DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन अबनया मोड़ ले चुका है। इस धरने का समर्थन करने के लिए DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल जंतर-मंतर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने दिल्ली पुलिस को नोटिस दिया है और केंद्र सरकार के यूनियन खेल मंत्रालय को नोटिस भेजा है कि इस केस में तुरंत न्याय होना चाहिए।"
डीसीडब्ल्यू हम प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और कोच के नाम भी सामने आ रहे हैं, उन सबके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। चाहते हैं कि इस आदमी (डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह) के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो और जांच कर उसे गिरफ्तार किया जाए। जंतर मंतर पहुंची स्वाती ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।
बता दें भारतीय रेललर्स बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक समेत अन्य भारत के रेसलर्स ने कहा कि वो डब्लूएफआर्ठ में बदलाव चाहते है ताकि महिला रेसलर्स को उत्पीड़न का सामना ना करना पड़े। बजरंग पुनिया ने कहा कि हमारा विरोध राजनीति के चलते नहीं है हम डब्लूएफआई में बदलाव चाहते हैं।
Recommended Video

याद रहे विनेश फोगाट ने बताया किय टोक्यो ओलंपिक में मेरे हारने के बाद डब्लूएफआई अध्यक्ष ने मुझे खोटा सिक्का कहकर मेरा मेंटल टार्चर किया। अध्यक्ष के इस बयान के कारण मैं मेंटल ट्रामा में चली गई और अपना जीवन समाप्त करने के लिए बारे में सोचने लगी थी। उन्होंने ये भी आरोप लगाया के अध्यक्ष लंबे समय से वूमेन रेसलर्स का उत्पीड़न कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications