केजरीवाल के राज में दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर बिजनेसमैन से 8 करोड़ की लूट

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 9 बजकर 30 मिनट की है। पुलिस ने बताया कि लुटेरे वैगनआर कार में बैठकर आए थे। लूट के बाद वो कार को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गये। बदमाश जिस कार से आये थे उस कार का नंबर UP-14 BJ-4610 है। लुटेरों ने फर्जी दुर्घटना का बहाना बनाते हुए होंडा सिटी कार के ड्राइवर से झगड़ा किया। बाद में उसे बंदूक की नोंक पर बंधक बना लिया। ड्राइवर को धक्का देकर होंडा सिटी कार को लेकर फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लुटेरों की संख्या 5 थी और सब के साथ हथियार से लैस थे। पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि पैसा किसका है और इतनी लापरवाही से पैसा क्यों ले जाया जा रहा था। पुलिस ने होंडा सिटी कार के ड्राइवर राकेश से पूछताछ की। राकेश ने बताया कि वह करोल बाग में रहने वाले एक व्यक्ति के यहां पैसा पहुंचाने जा रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लुटेरों को इस बारे में जानकारी थी। लुटेरे पूरे रास्ते होंडा सिटी कार का पीछा कर रहे थे। ज्वाइंट सीपी विवेक गोगिया मामले की जांच कर रहे हैं। इसी तरह की घटना 2012 में भी सामने आई थी। उस वक्त लुटेरों ने गार्ड की हत्या कर वैन से 5.25 करोड़ रूपए लूट लिए थे।












Click it and Unblock the Notifications