पश्चिम बंगाल से चुनाव लड़ेंगे सांसद मोहम्मद अजहरूद्दीन

आगामी लोकसभा में कांग्रेस की जीत की संभावनाओं पर अजहर का कहना है कि सन 2009 के बाद अब तक बहुत कुछ बदल चुका है, ऐसे में जो पार्टी जनता के लिए बेहतर काम करेगी, जीत उसी की होगी। अजहर, अधीर के लिए चुनाव प्रचार कर चुके हैं और उन्हें अपना बड़ा भाई मानते हैं। बताया जा रहा है कि बंगाल में क्रिकेट की लोकप्रियता के कारण पार्टी उन्हें चुनाव में उतार रही है।
अजहर का कहना है कि कोलकाता में ईडेन गार्डेन मैदान होने के कारण उन्हें इस प्रदेश से बड़ा लगाव है बकौल अजहर मैंने ईडेन गार्डेन मैदान से ही अपने टेस्ट करिअर की शुरूआत की और पहले ही टेस्ट में शतक बनाने में कामयाब रहा। इसके अलावा 1993 में मैंने इंग्लैंड के खिलाफ इसी मैदान पर 182 रनों की पारी खेली और हम टेस्ट बचाने में कामयाब रहे। इसी वर्ष उन्होने हीरो कप भी जीता। अजहर को उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव में भी उन्हें अच्छे परिणाम मिलेंगे, क्येांकि इस शहर से वह कभी भी खाली हाथ वापस नहीं गये हैं।
अजहरूद्दीन को एक शानदार क्रिकेटर के रूप में ख्याति प्राप्त थी लेकिन 1999 में हुई मैच फिक्सिंग में नाम आने पर उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications