राष्ट्रपति भवन में नहीं जाने दिया, तो दंपति ने सड़क पर कपड़े उतार फेंके

पुलिस अधिकारी ने बताया कि निर्वस्त्र हो रहे पुरूष को धोती पहनाई गयी लेकिन वह उसे हटाकर रायसीना हिल्स की तरफ दौड़ने लगा, जिसका पीछा कर पुलिस ने उसके पकड़ लिया। उन्हें अनुमंडल दंडाधिकारी के पास भी ले जाया गया और बाद में पूर्वी दिल्ली में इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमैन बिहैवियर एंड एलायड साइंस में दाखिल कर दिया गया। पुलिस घटना की तह में जाने की कोशिश कर रही है।
यह एक अलग तरह की घटना है। पुलिस के अनुसार दोनों से जब पूछा गया कि वह क्यों राष्ट्रपति भवन जाना चाहते हैं, इस पर वह कोई संतोषजनक उत्तर न दे सके। वह दोनों असामान्य व्यवहार कर रहे थे। राष्ट्रपति भवन जाने की अनुमति न मिलने के बाद उन्होने अपने कपड़े उतार फेंके। पुलिस ने उन्हें जबर्दस्ती कपड़े पहनाये। पुलिस के अनुसार वह मानसिक रूप से अस्थिर लग रहे थे।
दंपति को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है, अभी तक पता नहीं चल सका है कि उनके प्रदर्शन का क्या कारण था?












Click it and Unblock the Notifications