'आप' की राह में रोड़ें बन सकते हैं ये नेताजी

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी अपनी ईमारदार और साफ-सुथरी छवि को अपना हथियार बनाकर दिल्ली की सत्ता तक पहुंची है। दिल्ली की जीत से खुश आम आदमी पार्टी अब लोकसभा चुनाव के लिए जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही है, लेकिन ऐसा नहीं है कि अरविंद केजरीवाल अपनी जिस पार्टी का गुणगान करते रहते हैं उसकी छवि निर्विवादित है। पार्टी के कई नेता ही पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। अपनी बयानबाजी, सबूतों से छेड़छाड़ और पार्टी में जारी अंतकलह के कारण आम आदमी पार्टी भी बाकी राजनीतिक दलों की तरह विवादों में घिरती जा रही है।

दिल्ली में सत्ता संभालने के बाद अब पार्टी लोकसभा चुनावों में कमाल करने का ख्वाब देख रही हैं , लेकिन जिस तरह से उन के नेता विवादों से जुड़ते जा रहा है लगता नहीं है कि उनके ये ख्वाब पूरा हो पाएगा। नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के लिए चुनौती बन चुके अरविंद केजरीवाल की लुटिया डुबाने के लिए उनके पार्टी के कौन-कौन से नेता तैयार है उन्हें हम आपको तस्वीरों के जरिए बता रहे हैं। आप देखिए और खुद सोचिए कि किस तरह से ये नेता 'आप' की छवि को धूमिल कर उसकी राह में रोड़े अटका रहे हैं। ये विवादित चेहरे पार्टी के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं। यह डर भी पैदा हो रहा है कि कहीं इन नेताओं की वजह से केजरीवाल को नुकसान न उठाना पड़े।

कवि से राजनेता बनें विश्वास बने आप के सिरदर्द

कवि से राजनेता बनें विश्वास बने आप के सिरदर्द

अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने का दावा कर रहे कुमार विश्वास की जुबान पार्टी के लिए मुसीबत का कारण बन चुकी है। अल्पसंख्यकों पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर वह घिर चुके विश्वास को लेकर पार्टी में भी गतिरोध जारी है।

कानून के लपेटे में आए भारती

कानून के लपेटे में आए भारती

आम आदमी पार्टी और केजरीवाल सरकार के कानून मंत्री सोमनाथ भारती सबसे विवादित चेहरे है। उनपर सबूतों से छेड़छाड़ और गवाहों को प्रभावित करने का आरोप लगा है।

सा‌थी नेता पर हमला

सा‌थी नेता पर हमला

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी को चुनावी चुनौती दे चुकीं मल्लिका साराभाई जब से आप से जुड़ीं है विवादों में घिरी हुई है। ताजा मामला उनके और कुमार विश्वास के बीच जारी बयानबाजी को लेकर है।

कश्मीर पर कलेश

कश्मीर पर कलेश

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण का विवादों से पुराना नाता रहा है। कश्मीर में सेना की तैनात को लेकर दिए उनके बयान ने पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी। उनके बयानों के कारण पार्टी दफ्तर पर हमला भी हुआ।

बॉल को बनाया बवाल

बॉल को बनाया बवाल

दिल्ली की महिला एवं बाल विकास मंत्री राखी बिडलान ने मंत्री बनते ही अपने तेवर बदल लिए। जीत के कुछ दिन बाद ही वह विवादों में घिर गईं। राखी की़ गाड़ी पर लगे बॉल को लेकर उन्हेंन बवाल काट दिया। विवाद इतना बढ़ा कि पीड़ित परिवार को अपना घर-बार छोड़कर जाना पड़ा।

 टिकट के लिए विवाद

टिकट के लिए विवाद

लक्ष्मीनगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने पहले तो मंत्रीपद के लिए वि वाद खड़ा किया तो अब वो लोकसभा चुनाव में टिकट को लेकर बवाल खड़ा कर रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अपने मुद्दों से भटक गई है।

खुल गई पोल

खुल गई पोल

आर के पुरम से आप की टिकट पर खड़ी हुई शाजिया इल्मी पर स्टिंग ऑपरेशन के जरिए किए गए खुलासे उनकी हार का कारण बन गई। 'मीडिया सरकार' द्वारा कराए गए स्टिंग ऑपरेशन में उन्हें अनशन के लिए पैसों की मांग करते हुए दिखाया गया।

सवालों में सीएम साहब

सवालों में सीएम साहब

आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद भी पार्टी के लिए मुसिबत बन गए है। जनता दरबार को लेकर उनका यू-टर्न उनसे किए मुसीबत बना गया, वहां कांग्रेस से दोस्ती करने पर केजरीवाल की खूब थू-थू हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+