'आप' को समर्थन देने से गुस्से में कांग्रेसी, दफ्तर के बाहर हंगामा

कांग्रेस का एक तबका जहां समर्थन देने की बात कर रहा है और आप की सरकार बनाए जाने से खुश है तो वहीं दूसरा तबका ऐसा भी है जो कांग्रेस द्वारा आप को समर्थन दिए जाने से नाराज है। जहां एक तरफ आप को इस बात की आलोचना झेलनी पड़ रही है कि उन्होंने कांग्रेस का समर्थन क्यों लिया तो दूसरी तरफ कांग्रेसी कार्यकर्ता भी अपनी पार्टी के इस कदम से खुश नहीं हैं।
आप के सरकार बनाए जाने के ऐलान के बाद देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के ऑफिस में तोड़फोड़ की। कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया और फिर रोड पर जाम लगा दिया। आम आदमी पार्टी को समर्थन देने से नाखुश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की। हंगामा इतना बढ़ा कि ऑफिस में लगा फायर सेफ्टी सिस्टम भी टूट गया। कांग्रेसी हंगामा करते रहे और आप के विरोध में नारेबाजी करते रहे।हालांकि इस बारे में किसी भी कांग्रेसी नेता ने कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं दी है। गौरतलब है कि आप ने कांग्रेस की आठ सीटों के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications