पांच सौ करोड़ खर्च कर राहुल की छवि निखारेगी कांग्रेस

Congress to spend five hundred crore rs to build Rahul gandhi's image
नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल से टक्‍कर लेने के लिए कांग्रेस ने राहुल गांधी की छवि चमकाने के लिए 500 करोड़ रूपये में जापान की एक पीआर एजेंसी को हायर किया है। देत्‍सू इंडिया नाम की यह कंपनी राहुल के लिए एक बड़ा चुनावी अभियान प्‍लान कर रही है, जिसके बाद कांग्रेस के युवराज इलेक्‍ट्रानिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया पर छा जाएंगे। इन विज्ञापनों में राहुल को एक ऐसे नेता के रूप में दिखाया जाएगा जो कि देश की जनता की उम्‍मीदों को पूरा करने की क्षमता रखता है।

इस विज्ञापन अभियान का कांसेप्‍ट 'आम आदमी का सशक्तिकरण' है। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि राहुल गांधी अपने भाषणों में आम आदमी और गरीबों को सशक्‍त बनाने की बात कहते रहे हैं। हालांकि चार राज्‍यों के विधानसभा चुनाव में वह जनता में कोई उम्‍मीद नहीं जगा सके है, पर उम्‍मीद की जा रही है कि आम चुनाव के पहले राहुल गांधी को कांग्रेस की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार घोषित कर दिया जाएगा।

राहुल के लिए विज्ञापन तैयार करने का जिम्‍मा जहां जापानी कंपनी को दिया गया है वहीं सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए बर्सन-मार्शलर कंपनी को चुना गया है। जो कि राहुल का ट्विटर और फेसबुक पेज संभालेगी। सोशल मीडिया साइट्स पर राहुल के स्‍टेटस अपलोड होंगे और रैलियों की तस्‍वीरें डाली जाएंगी। ट्विटर पर उनका रोजमर्रा का घटनाक्रम भी ट्वीट किया जाएगा।

कांग्रेस ने राहुल को लांच करने के लिए जोर शोर से तैयारियां तो कर ली है, अब यह कितना कारगर होगा ये तो वक्‍त ही बताएगा क्‍योंकि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्‍टाचार के मुद्दे पर सरकार बैकफुट पर ही रही है, वहीं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी इसे अपनी अंतिम मीडिया कांफ्रेंस में स्‍वीकार किया है।

मोदी ने जहां काफी पहले ही सोशल मीडिया का प्रयोग करना शुरू कर दिया था, वहीं केजरीवाल के भी फेसबुक और ट्विटर पर बड़ी संख्‍या में फॉलोअर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+