मोदी के खिलाफ उम्मीदवार का एलान करेगी कांग्रेस!

गौरतलब है कि बीजेपी ने अपने पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को वाराणसी सीट से चुनाव लड़वाने का एलान कर दिया है। ऐसे में अब सब की निगाहें इस बात पर टिकी है कि कांग्रेस मोदी के खिलाफ अपने किस नेता को मैदान में उतारेगी। उम्मीद की जा रही है कि अजय राय या राजेश मिश्रा में से किसी एक को कांग्रेस वाराणसी सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है।
Did You Know: मनीष तिवारी ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।
कांग्रेस की तीसरी सूची में करीब 100 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जा सकता है। पार्टी पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के अलावा यूपी की सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर सकती है। उम्मीद ये भी की जा रही है कि इस सूची में कॉमनवेल्थ घोटले के आरोपी सुरेश कलमाडी के किस्मत का फैसला किया जा सकता है। कांग्रेस की चुनाव समिति में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के चुनाव न लड़ने की भी चर्चा पर कर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
Did You Know: कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है, लेकिन जानकारों का मानना है कि भाजपा के पक्ष में बढ़ते जनाधार को देकते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications