कांग्रेस के समर्थन से बचेगी 'आप' की सरकार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब तक दिल्ली की जनता के विकास में फैसला होगा तब तक कांग्रेस का समर्थन आप के साथ रहेगा। हलांकि समर्थन के साथ-साथ कांग्रेस ने निशाना साधा। आप की नीतियों पर कांग्रेस ने हमला करते हुए बिजली-पानी पर उनके लिए फैसले पर सवाल उठाए। सदन में बहस के दौरान कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह लवली ने केजरीवाल की एसेंबली की अनुमति बिना बिजली पर सब्सिडी के ऎलान की आलोचना तो की लेकिन अंत में कहा कि कांग्रेस आप सरकार को समर्थन देगी। सदन में बहस के बाद इस पर वोटिंग होगी। लेकिन लवली के बयान से साफ हो ग या है कि अब आप की सरकार को गिरने का डर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications