दिल्ली दंगल के लिये कांग्रेस का घोषणापत्र: बेघरों को घर देने का वादा

शीला ने कहा कि ऐसा होने से ट्रैफिक जाम की समस्या समाप्त हो जायेगी। इस घोषणापत्र में सबसे अहम बात ये रही जब शीला ने कहा कि हम 15 साल से सत्ता में हैं और हकीकत से वाकिफ है इसलिये चांद छूने जैसा कोई भी वादा नहीं करेंगे। शीला दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में फिर वापस आई तो कॉलेजों में सीटों में 30 प्रतिशत बढोत्तरी, पांच मेडिकल कॉलेजों वाला स्वास्थ्य शिक्षा विश्वविद्यालय स्थापित करने और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाया दिया जायेगा। शीला दीक्षित ने वादा किया कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढाने का भी प्रयास किया जायेगा।
कांग्रेस के दावों के मुख्य अंश
* दिल्ली में डबल डेकर फ्लाई ओवर, मोनोरेल नेटवर्क स्थापित करने और यातायात की भीड़ को कम करने के लिए ट्राम लाइन जैसी परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी।
* बेघरों को घर, नागरिकों को सुविधाएं देंगे और दिल्ली को ज्ञान उद्योग केंद्र में बदलने का प्रयास किया जाएगा।
* दिल्ली में बढ़ती यातायात समस्या से निपटने के लिए सार्वजनिक परिवहन को मजबूत किए जाने पर जोर दिया जाएगा।
* कांग्रेस की सरकार आने पर दिल्ली के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 20 शौचालय जरूर बनेंगे।।
* दिल्ली में बनेगा हॉकी जोन।
* गरीबों को मकान दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications