Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लालू की तरह राज कर रही है 'आप' की सरकार: शकील अहमद

shakeel ahmad
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की नींद उड़ा रखी है। कांग्रेस बेचैन हो गई है। पार्टी का एक नेता 'आप' की तारिफ कर रहा है तो दूसरे कांग्रेसी आम आदमी पार्टी की नाकामियों को गिनवाने में व्यस्त है। पार्टी के एक नेता ने पार्टी के नेताओं द्वारा 'आप' की प्रशंसा किए जाने पर बेचैनी व्यक्त करते हुए उसकी तुलना 1990 के दशक में बिहार में लालू प्रसाद के शासन के शुरुआती दिनों से की। दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से चल रही आम आदमी पार्टी की सरकार की खामियां भी उनके समर्थक ही निकाल रहे हैं। कांग्रेस महासचिव और पार्टी मामलों के दिल्ली प्रभारी शकील अहमद ने ट्विटर के जरिए आम आदमी पार्टी की सरकार पर कटाक्ष किया है।

शकील अहमद ने कहा कि आप की सरकार मुझे लालू राज के शुरुआती दिनों की याद दिलाती है। उन्होंने उद्हारण देते हुए लालू के शासनकाल और आम आदमी पार्टी की सरकार की तुलना की। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि लालू का जयप्रकाश नारायण की मूर्ति के निकट शपथ ग्रहण करना, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का आह्वान करना, जनता दरबार लगाना, गरीब बच्चों के बाल कटवाना और उन्हें नहलाना। जो काम उस वक्त लालू यादव की पार्टी ने किया वहीं काम अब आम आदमी पार्टी की सरकार कर रही है।

दरअसल कांग्रेस नेता और कैबिनेट मंत्री जयराम रमेश द्वारा आम आदमी पार्टी की सरकार की प्रशंसा करने पर कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी ने कहा था कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जयराम रमेश की इस बात को लेकर दुखी है कि ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई। उसे दुख होता है। वह नाराज भी है। द्वेदी के बाद अब शकील अहमद ने आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+