दिल्ली में कांग्रेस फिर से कुछ कर गुजरने के मूड में
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। प्रीत विहार सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार नसीब सिंह के चुनावी दफ्तर का रविवार शाम को श्रीगणेश हो रहा है। दिल्ली कांग्रेस के सभी बड़े नेता पहुंचे हुए हैं। इनमें अजय माकन से लेकर अरविंदर सिंह लवली शामिल हैं। सारे माहौल में उत्साह है। लवली कहते हैं कि इस बार के चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे। हम बहुत बेहतर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने वन इंडिया से खास बातचीत में यह बात दावा किया। इधर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं के मूड को देख कर लगता है कि पार्टी जमकर मैदान में लडेंगी।

वे बताते हैं कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के प्रचार अभियान के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समझा जाता है कि इनमें से एक रैली पूर्वी दिल्ली में और दूसरी दक्षिणी दिल्ली में आयोजित की जा सकती है। पार्टी के छह मुख्यमंत्रियों को भी दिल्ली के प्रचार अभियान में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।
राहुल गांधी के रोड शो
कांग्रेस ने अपने सभी 70 उम्मीदवार मैदान में उतार दिये हैं। पूर्व योजना के मुताबिक सोनिया और राहुल की रैली 15 जनवरी तक कराने की योजना बनाई गई थी। इस बीच, राहुल गांधी दिल्ली में रोडशो भी करेंगे। अभी रैली और रोडशो की तारीख अभी तय नहीं हुई है लेकिन इतना तय हो गया है कि इनका आयोजन 26 जनवरी से पांच फरवरी के बीच ही किया जाएगा। साथ ही स्थान का चयन भी घनी आबादी वाले इलाकों में किया जाएगा जिससे भीड़ जुटाने में दिक्कत न हो।
जानकारों का कहना है कि दिल्ली में बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन सबसे खराब रहा था। उसे मात्र 8 सीटें ही मिली थीं। इस बार हालात बदले हैं। यहां की जनता को समझ आ गया कि कांग्रेस के बिना विकास संभव नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications