कांग्रेस को मोदी सरकार का झटका, 24 अकबर रोड मुख्यालय खाली करने का नोटिस
नयी दिल्ली। कांग्रेस को केंद्र की मोदी सरकार की ओर से एक और झटका मिला है। केंद्र सरकार ने कांग्रेस को उनका हेडक्वार्टर खाली करने का आदेश सुना दिया है। कांग्रेस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि केंद्र की ओर से उन्हें नई दिल्ली के 24, अकबर रोड स्थित मुख्यालय को खाली कर देने का नोटिस मिला है।

वरिष्ठ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मुख्यालय खाली करने के लिए नोटिस भेजा गया है और तय समयसीमा के भीतर जवाब देने को भी कहा गया है। उन्होंने बताया कि नोटिस उनकी पार्टी को जनवरी माह में मिला था, और पार्टी ने फरवरी में उसका जवाब दिया है।
कांग्रेस को यह नोटिस परिसंपत्ति निदेशालय (Directorate of Estates) की ओर से जारी किया गया है। आपको बता दें कि 24 अकबर रोड स्थित दफ्तर से ही कांग्रेस की सियासत तय की जाती है। लेकिन अब मोदी सरकार इसे खाली करने के लिए कांग्रेस को नोटिस भेज रही है। ऐसे में नोटिस के जवाब में कांग्रेस ने केंद्र सरकार ने और मोहलत मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications