कांग्रेस के कन्फ्यूज MLA, राजीव गांधी के बदले राहुल को ही बता दिया बलिदानी

rahul gandhi
नयी दिल्ली। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पूरे जोश के साथ दिल्ली में आयोजित एक रैली को संबोधि त करते हुए मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कामों की गिनती करवा रहे थे। लोग भी उनकी बातें गंभीरता से सुन रह थे, लेकिन हद तो तब हो गई जब उन्हीं के पार्टी के एक विधायक ने कंफ्यूजन में आकर राहुल गांधी को ही बलिदानी बता दिया। विधायक जी भूल गए कि राहुल उनकी पार्टी के उपाध्यक्ष हैं और उन्होंने राजीव गांधी की जगह उन्हें ही देश के लिए जान न्योछावर करने वाला बता दिया।

मंगोलपुरी में राहुल गांधी की रैली में कांग्रेसी नेताओं की जुबान फिसल गई। दिल्ली के एक कांग्रेस विधायक रैली में बोलते वक्त यह भूल गए कि राहुल और राजीव दो अलग-अलग शख्सियत है। उन्होंने राजीव गांधी की जगह राहुल को ही देश के लिए जान न्योछावर करने वाला बता दिया।

रैली में राहुल का इंतजार कर रही भीड़ का हौसला बनाए रखने के लिए कांग्रेस के कई स्थानीय नेताओं ने सभा को संबोधित करने का काम जारी रखा। इस दौरान कांग्रेस विधायक जय किशन ने गलती से कहा दिया कि 'इस देश के लिए राहुल गांधी ने अपने जीवन का बलिदान दिया। उनके बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। हलांकि वो बोलना राजीव गांधी चाहते थे, लेकिन उनके मुंह से राहुल निकल गया। रैली में वो अकेले कांग्रेसी नेता नहीं थे, जिनकी जुबान फिसली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने रैली में अरविंदर सिंह लवली को केंद्रीय मंत्री बता डाला, जबकि वह दिल्ली के शहरी विकास मंत्री हैं। वहीं कांग्रेस के सह-प्रभारी कुलजीत नागर ने मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित के कामों की तारीफ करते हुए उन्हें श्री शीला दीक्षित बोल गए। नेताओं के इस कंफ्यूजन ने रैली में पार्टी की खूब किरकिरी कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+