दिल्ली में कांग्रेस को हराएंगे केजरीवाल, जीतेगी भाजपा

हालत ये है कि शीला को अपनी सीट तक बचानी मुश्किल हो रही है। राज्य सरकार को बिजली-पानी के मुद्दे पर घेरकर केजरीवाल ने शीला दीक्षित को तीसरे नबंर पर खड़ा कर दिया। हलांकि इस का सीधा फायदा भाजपा को हुआ। पिछले 15 सालों से दिल्ली में सत्ता के लिए संघर्ष कर रही है भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच की इस लड़ाई का फायदा उठाया है। अब तक जो लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच होती थी उसमें आम आदमी पार्टी ने आकर सीटों की सेंध लगाई है। आप के कारण वोट बंटे जिसका फायदा भाजपा ने उठाया।
कह सकते है कि कांग्रेस और आप की लड़ाई में भाजपा ने मलाई खाई और दिल्ली की सत्ता को अपने कब्जे में कर लिया। अब देखने वाली बात है कि आप की इस लड़ाई में भाजपा कितना फायदा उठा पाती है और दिल्ली की सत्ता का क्या हाल होता है। इतना ही नहीं जिस लोकपाल बिल को लेकर कांग्रेस हमेशा पीछे हटती रही है उसे ही मुद्दे बनाकर केजरीवाल ने अन्ना समर्थकों को अपने वोट बैंक बनाने की कोशिश की। यहीं वजह है कि दिल्ली में जहां भाजपा नबंर- 1 पर आम आदमी पार्टी दूसरे नबंर तो कांग्रेस तीसरे नबंर पर पहुंच गए है।












Click it and Unblock the Notifications