आडवाणी को साफ-साफ दिख रही है कांग्रेस की हार

lk advani
नयी दिल्ली। भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले लालकृष्ण आडवाणी भले ही पार्टी ने नाराज चल रहे हो,लेकिन विरोधियों पर उनके वार फीके नहीं पड़े हैं। आडवाणी गांधीनगर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। भले ही बेमन से वो गांधीनगर को अपना पाएं हो, लेकिन जीत का दावा करने में कहीं भी पीछे नहीं है।

भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार का दावा करने वाले लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार जितनी स्पष्ट दिख रही है, उतनी स्पष्ट इसके पहले कभी नहीं दिखी थी।

आडवाणी ने अपने एक ब्लॉक पोस्ट में कहा कि मैं स्वतंत्र भारत में 1952 से लेकर अबतक सभी आम चुनावों में भागीदारी कर चुका हूं। उन्होंने कहा कि मैं अब तक 15 चुनावों हिस्सा ले चुका हूं, लेकिन कांग्रेस की हार इतनी स्पष्ट नहीं दिखी थी, जितनी कि इस बार दिख रही है। उन्होंने कहा कि इस बात मैंने पार्टी सहयोगियों से कही है।

आडवाणी ने कहा कि वह 1989 से ही लोकसभा में गांधीनगर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, केवल 11वीं लोकसभा को छोड़कर, जब उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद चुनाव नहीं लड़ा था। उन्होंने कहा कि वो इस बार चुनाव में कांग्रेस की हार को स्पष्ट तौर पर देख पा रहे है। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा का चुनाव में भाजपा की लहर चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+